30 मई 2015 - 14:01
यमन: अंसारुल्लाह ने सऊदी दूतावास को कंट्रोल में लिया।

यमन के अंसारुल्लाह जनांदोलन ने राजधानी सनआ में सऊदी अरब के दूतावास को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

यमन के अंसारुल्लाह जनांदोलन ने राजधानी सनआ में सऊदी अरब के दूतावास को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
यमन पर सऊदी अरब के निरंतर हमलों और इस देश की जनता पर उसके द्वारा किए जा रहे अपराधों के जवाब में अंसारुल्लाह जनांदोलन ने सनआ में सऊदी अरब के दूतावास के सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे अपने हथियार रख कर दूतावास को इस संगठन के हवाले कर दें। इरना की रिपोर्ट के अनुसार दूतावास के सुरक्षाकर्मियों ने जिनमें कई सैनिक भी थे, बिना किसी प्रतिरोध के दूतावास की इमारत को अंसारुल्लाह जनांदोलन के हवाले कर दिया।
पिछले सप्ताह इंटरनेट पर सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय के हवाले से ऐसे दस्तावेज़ सामने आए थे जिनसे यमन में सऊदी अरब की फूट डालने वाली कार्यवाहियों का पता चला था। सऊदी अरब ने 26 मार्च से अपने घटकों के साथ यमन पर हवाई हमले शुरू किए थे जिनमें अब तक हज़ारों निर्दोष व निहत्थे यमनी नागरिक मारे जा चुक हैं।